ADVERTISEMENT
Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उरई में महिला ने पेट्रोल डालकर लगाई आग, हालत गंभीर झाँसी रेफर, पति-पत्नी में हुआ था विवाद

उरई के शहीद भगत सिंह चौराहे पर स्थित हनुमान मंदिर में आज सोमवार दोपहर पति से विवाद के बाद एक महिला ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। आग से झुलसने के कारण महिला की हालत गंभीर हो गई। आग से महिला को जलता देख आस पास मौजूद लोगों ने तत्काल आग बुझाई और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे झाँसी रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक फिलहाल महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक पीड़िता का नाम नाम सुमन राजपूत है। सुमन की शादी ग्राम बसोब निवासी राजेंद्र राजपूत से हुई थी। राजेंद्र के शराब पीने की आदत को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। आए दिन होने वाले झगड़ों से परेशान होकर सुमन मायके में अपने भाई विनोद राजपूत निवासी कुईया रोड़ उरई के साथ रह रही थी। आज सोमवार को उसका पति ससुराल आया। यहां उनके बीच विवाद हुआ। जिसके बाद राजेंद्र अपनी पत्नी से यह कहकर ससुराल से निकल आया कि वह जमीन बेच देगा। इतना सुन पत्नी भी पीछे पीछे आ गयी और फिर कोतवाली के समीप हनुमान मंदिर के पास दोनों के बीच बहस हुई और पति वहां से चल गया। इससे आहत होकर पत्नी ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement
Google AdSense Icon Advertisement
Design by - Blogger Templates |